नई दिल्ली, मार्च 20 -- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समिति अप्रैल में होने वाली बोर्ड बैठक में नई बोनस अंक व्यवस्था पर विचार करेगी, जिसके तहत अगले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में ऊंची रैंकिंग वाली टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करने पर अधिक अंक मिल सकते हैं। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का 2025-27 चक्र जून में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से शुरू होगा। मौजूदा नियमों के तहत छोटे अंतर या एक पारी के अंतर से जीतने वाली टीम को 12 अंक, मैच टाई होने पर छह अंक और ड्रॉ रहने पर चार अंक दिये जाते हैं। टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी बड़े अंतर से मिलने वाली जीत या पारी के अंतर की जीत पर बोनस अंक देने पर विचार कर रही है। एक सूत्र ने बताया, ''डब्ल्यूटीसी शुरू होने से ही पारी की जीत पर बोनस अंक देने जैसे मसलों पर लगातार बात हो रही है। कई टीमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.