जामताड़ा, मार्च 23 -- विश्व जल दिवस पर निकाली जागरूकता रैली जामताड़ा। प्रतिनिधि नेहरू युवा केंद्र जामताड़ा के तत्वाधान में शनिवार को स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब दुलाडीह द्वारा विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने दुलाडीह आंगनबाड़ी केंद्र से जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को पानी बचाने का संदेश दिया। साथ हीं जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता फैलाने के लिए सभी को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्लब के अध्यक्ष विष्णु महतो ने कहा कि इस वर्ष विश्व जल दिवस 2025 का विषय ग्लेशियर संरक्षण है। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है और ग्लेशियर पहले से कहीं ज्यादा तेजी से पिघल रहे हैं। कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने और जल संरक्षण पर ध्यान दे...