जमशेदपुर, मई 4 -- जमशेदपुर। सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित संस्था विश्व जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा रविवार को सरजामदा में महिलाओं व किशोरियों के लिए एक विशेष मासिक चक्र जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी सीमावर्ती क्षेत्रों में मासिक धर्म के संबंध में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना, बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छता के उचित साधन उपलब्ध कराना था।इस आयोजन का नेतृत्व ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. मनीष झा ने किया। उन्होंने बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान अपनाई जाने वाली स्वच्छता, पोषण और मानसिक स्वास्थ्य के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज भी हमारे समाज में मासिक धर्म एक वर्जित विषय बना हुआ है, जिससे कई लड़कियां उचित जानकारी और सुविधा के अभाव में स्वास्थ्य समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.