रामपुर, जुलाई 13 -- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सीएमओ डा. सत्यमूर्ति तोमर ने विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में परिवार नियोजन सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सारथी वाहन का भी संचालन किया गया। जिससे जनमानस को परिवार नियोजन सेवाओं से जोड़ा जा सके। साथ ही सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सास-बेटा-बहु सम्मेलन का भी आयोजन कराया जाएगा। सीएमओ डा. सत्यमूर्ति तोमर ने बताया कि सास-बेटा-बहू सम्मेलन में का आयोजन होगा। जिससे सास-बेटा-बहू मे आपसी समन्वय स्थापित किया जा सके। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाडे के आयोजन के अवसर पर समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त जनपद स्तरीय कार्यक्रम प्रबन्धक व कार्यक्रम समन्वयक, पीएसआई के प्रतिनिधि के समस्त क्षेत्रीय आशाओं द्वारा उपस्थित रहकर सहयोग किया गया। इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.