चतरा, जुलाई 12 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस के मौके पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगड्डा में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस मौके पर पत्थलगड्डा अंचलाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उदल राम, बरवाडीह मुखिया संदीप कुमार सुमन, सहायक नेत्र चिकित्सा पदाधिकारी अशोक कुमार, स्वास्थ्य कर्मी महेंद्र कुमार, वेदप्रकाश कुमार, एएनएम सरोज मिंज व अन्य एएनएम मौजूद रही। कार्यक्रम के मौके पर सीओ उदल राम ने कहा कि प्रत्येक वर्ष विश्व जनसंख्या नियंत्रण दिवस जगह- जगह पर मनाया जाता है। जिससे लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि "छोटा परिवार- खुशहाल जीवन" एवं "हम दो - हमारे दो" यह स्लोगन उचित प्रतीत होता है। इसलिए आज के समय में लोगों को चाहिए कि परिवार नियोजन की सारी गतिविधियां जरूर अपनाना चाहिए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.