कोडरमा, जुलाई 12 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वाशन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या वृद्धि के दुष्प्रभाव व इसके निवारण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मदुला भगत ने अपने संबोधन में कहा कि जनसंख्या वृद्धि राष्ट्र व समाज विकास के लिए अभिशाप है । भाषण प्रतियोगिता में प्रशिक्षु सतीश कुमार ने प्रथम, रोहित कुमार रौशन ने द्वितीय व ओशो अंशुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीष कुमार पासवान, सौरभ शर्मा व मनीष कुमार सिंह ने निर्णायक मंडल की भूमिका में उपस्थित थे। संचालन प्रशिक्षु पारुल कुमारी व धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार सिन्हा किया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.