देवघर, जुलाई 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रभात फेरी प्रात: 8 बजे पुराना सदर अस्पताल परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न जगहों तक जाएगी। साथ ही नया सदर अस्पताल में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्धाटन सिविल सर्जन डॉक्टर युगल किशोर चौधरी द्वारा अपराह्ण 12 बजे किया जाएगा। हर वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि और इसके समाज, राष्ट्र और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। इस दिवस को मनाने की शुरुआत 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की शासी परिषद द्वारा की गई थी। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.