प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- विश्व चेतना ट्रस्ट भारत की बैठक राजरूपपुर में हुई। इसके बाद ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिाणी में अन्नू विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, कान्ति प्रभा शुक्ला को प्रदेश कोषाध्यक्ष, साधना गुप्ता और प्रज्ञा शर्मा को प्रदेश सचिव, दीप किशन कनौजिया को प्रदेश उपाध्यक्ष और सरस्वती पांडेय व अंजु त्रिपाठी को सचिव मनोनीत किया गया। साथ ही शेखर शर्मा को जिलाध्यक्ष, अंजली शर्मा और आरती पाल को जिला सचिव व अंकुर कनौजिया को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल शुक्ल 'साहिल' ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इस मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार चित्रांशी, साकिब सिद्दीकी 'बादल', पूनम तिवारी, संध्या कनौजिया 'श्रीजी', मिथलेश विश्वकर्मा, सोनी विश्वकर्मा व अनुज शर्म...