पटना, सितम्बर 22 -- संजय गांधी जैविक उद्यान में विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गैंडे के संरक्षण और संवर्धन पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर एक विशेष सेमिनार में विशेषज्ञों ने गैंडे की प्रजातियों, उनकी जीवनशैली, वर्तमान चुनौतियों और संरक्षण के बारे में बताया। इसमें बी.एन. कॉलेज, पटना वीमेंस कॉलेज और जेडी वीमेंस कॉलेज के जूलॉजी विभाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने अधिकारियों के साथ गैंडा बाड़ का अवलोकन कर जू द्वारा किए जा रहे प्रजनन एवं संरक्षण के कार्यों को सराहा। उन्होंने बताया कि पटना जू पूरे विश्व में गैंडा संरक्षण एवं प्रजनन में सेन डिएगो जू के बाद दूसरे स्थान पर है। वर्तमान में जू में छह नर गैंडे तथा चार मादा गैंडे मौजूद हैं। 11 गेंडों को अदला-बदली के तहत अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.