महाराजगंज, अगस्त 4 -- फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। आनंदनगर के विकास नगर की रहने वाली शिखा पाठक ने एक नई कामयाबी हासिल की है। जू-जिट्सू एसोसिएशन आफ इंडिया की प्रतिनिधि शिखा पाठक की खेल प्रतिभा और अनुशासन को देख उन्हें विश्व खेल 2025 में रेफरी के रूप में नामित किया गया है। विश्व खेल 2025 प्रतियोगिता सात से 17 अगस्त तक चीन के चेंगदू शहर में होगी। शिखा के पिता अखिलेश कुमार मिश्र सेवानिवृत शिक्षक हैं। वहीं मां किरण अभी लेहड़ा स्थित एक इंटर कालेज में शिक्षिका हैं। प्रारंभिक शिक्षा पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज महराजगंज से हुई। उनकी रुचि जूडो खेल के प्रति थी, जिसके कारण उसे लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ती गईं। मार्शल आर्ट में उन्होंने तमाम पदक प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर होना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.