लखनऊ, जनवरी 3 -- ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुवाई में पौष माह की पूर्णिमा पर शनिवार को लेखराज मेट्रो स्टेशन स्थित शिव शक्ति शनिदेव मंदिर में तहरी व खीर का भंडारा हुआ। इस मौके पर लोगों को सुंदरकांड महा अभियान, भारत वर्ष की बने पहचान के प्रति जागरुक किया गया। सपना गोयल के अनुसार सुंदरकांड के परम संदेश में सुंदर विश्व की मधुर कल्पना समाहित है। सनातन का अर्थ ही सेवा धर्म का पालन और स्व राष्ट्र से प्रेम करना है। इसीलिए सुंदरकांड विश्व को प्रेरित करता है कि हम सुंदर होंगे तो विश्व भी सुंदर हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.