मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- विश्व कैंसर दिवस पर श्री राम कॉलेज में आंतरिक शिकायत समिति एवं शिक्षा संकाय द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका विषय स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और शुरुआती जांच था। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. ललिता माहेश्वरी ने शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को कैंसर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समय रहते ही हम स्वयं के द्वारा अपना शारीरिक निरीक्षण करके भी ब्रेस्ट कैंसर टेस्ट तुरंत कराकर उसका उपचार कराना चाहिये अन्यथा यह जानलेवा बीमारी का रूप धारण कर लेती है। कार्यक्रम में 225 छात्रा एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर डा प्रेरणा मित्त्ल, डा पूजा तोमर, नीतु सिंह, डा श्वेता राठी, मिनाक्षी काकरान, शिक्षिकायें तथा छात्राऐं उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.