बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- विश्व कैंसर दिवस पर लगा जांच शिविर, निकाली गयी जागरूकता रैली शेखपुरा/शेखोपुरसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा शेखोपुरसराय नगर पंचायत के निमी गांव में कैंसर जांच शिविर लगाया गया। साथ ही सदर अस्पताल परिसर में जागरूकता रैली निकाली गयी। इसमें अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार सहित बड़ी संख्या में एएनएम कॉलेज की छात्राएं शामिल हुईं। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अंजलि रॉय ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना और समय रहते जांच के माध्यम से बीमारी की पहचान करना है। निमी गांव में कुल 50 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। डॉक्टरों की टीम द्वारा मुंह, गला और अन्य अंगों की जांच की गई। लेकिन, जांच के दौरान किसी भी मरीज में कैंसर का कोई संदिग्ध लक्षण नहीं मिले। डॉ अंजलि ने बताया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.