चम्पावत, फरवरी 4 -- लोहाघाट। विश्व कैंसर दिवस पर उप जिला अस्पताल में जागरुकता रैली निकाली। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी और डॉ. जेबा मलिक ने लोगों को कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी दी। जागरुकता सत्र के बाद उप जिला अस्पताल से आयुर्वेदिक अस्पताल तक रैली निकाली। यहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, पीएलवी भवान फर्त्याल, नवीन पंत, राजीव मुरारी, गोपाल सिंह, विनोद मेहता, तारा सिंह, शीला, प्रियंका जोशी, आशा गहतोड़ी, प्रियंका वर्मा, सीमा फर्त्याल, निर्मला बिष्ट, मुन्नी बोहरा, मंजू देवी, हेमलता जोशी, बृजेश जोशी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...