बक्सर, फरवरी 4 -- पेज चार पर फ्लायर ------ भागीदारी गलत खान-पान और अनियमित जीवन शैली कैंसर के प्रमुख कारण शहरी स्वास्थ्य केंद्र पर कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक किया गया फोटो संख्या 21 कैप्शन - बुधवार को सदर अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते डॉक्टर संजय कुमार व अन्य। फोटो संख्या 22 कैप्शन-बुधवार को सदर अस्पताल में विश्व कैंसर दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली में भाग लेते अस्पताल कर्मी। बक्सर, हमारे संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से कैंसर जागरूकता रैली निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक जांच व समय पर उपचार के प्रति जागरूक करना था। रैली में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ आमजन की भी सक्रिय भागीदारी रह...