घाटशिला, फरवरी 4 -- पोटका, संवाददाता। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के सामरसाई गांव में ग्रामीणों के बीच विश्व कैंसर दिवस जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर लोगों को कैंसर बीमारी के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सावधान किया गया। पीएलवी चयन मंडल ने ग्रामीणों से कहा कि कैंसर कई प्रकार के हो सकते है, इनमें मुंह के कैंसर, स्तन कैंसर, फेंफड़ों का कैंसर, प्रोस्टेड कैंसर, त्वचा का कैंसर, मूत्राशय कैंसर, पेट का कैंसर, यकृत कैंसर आदि शामिल हैं। विभिन्न प्रकार के कैंसर से पूरे देश में हर साल लगभग नौ लाख लोग मरते हैं और हर साल देश में चौदह लाख से अधिक कैंसर के नए मामले पाए जाते हैं। हमारे देश में हर नौ महिलाओं में एक एवं हर आठ पुरुषों में एक कैंसर के मरीज मिलते हैं, जो चिंता का विषय है। सब से ज्यादा हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.