गिरडीह, फरवरी 5 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय के धोबिया मोड़ स्थित गांडेय सीएचसी परिसर में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति सजग करने और समय पर जांच करवाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर मोनिका गाड़ी ने उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को कैंसर से बचाव, समय पर जांच और जन जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि "कैंसर का समय पर पता चलने पर इसका उपचार संभव है। तंबाकू, शराब और असंतुलित जीवन शैली से दूर रहकर इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक मोहन प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की रोकथाम हम...