चाईबासा, फरवरी 5 -- नोवामुंडी, संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से बुधवार को नोवामुंडी प्रखंड के पदापहाड़ स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र एवं कादाजामदा के मुंडासाई टोला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्टील फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों को कैंसर के लक्षणों के प्रति जागरूक किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हासिम, कांता कीड़ो(सहिया),आंगनबाड़ी सेविका द्वारा तंबाकू के सेवन से होने वाले खतरों और संतुलित आहार के महत्व पर जानकारी दी गई। इस दौरान स्क्रीनिंग के दौरान मुख कैंसर की प्रारंभिक जांच की सुविधा प्रदान की गई। इसमें प्रथम दृष्य में संदेह हुआ एवं उनको रेफर किया गया एवं उनका आयुष्मान कार्ड भी बनाने के लिए कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.