लखीसराय, फरवरी 5 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को सदर अस्पताल में नि:शुल्क कैंसर रोग स्क्रीनिंग सह परामर्श शिविर का आरंभ किया गया। 4 से 10 फरवरी तक आयोजित साप्ताहिक कैंसर स्क्रीनिंग सह परामर्श शिविर का उद्घाटन डीएम मिथिलेश मिश्र, डीएस सह प्रभारी सीएस डॉ राकेश कुमार, डॉ आरके उपाध्याय, डॉ मणि भूषण कुमार, डॉ आशीष कुमार, डॉ अश्वनी कुमारी एवं पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। डीएम ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समय रहते जागरूकता और जांच ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस नि:शुल्क शिविर का लाभ उठाएं। डीपीएम सुधांशु नारायण लाल ने बताया कि 4 से 11 फरवरी तक सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कैंसर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.