बरेली, नवम्बर 17 -- बरेली। विद्या भारती के अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री यतींद्र कुमार शर्मा दो दिवसीय प्रवास में बरेली पहुंचे। रविवार को कांती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मौजूद लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि विद्या भारती विश्व का सबसे बड़ा शैक्षिक संगठन बनकर 75 देशों में अपनी धाक जमा रही है। वर्तमान में संगठन 35 लाख विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहा है, जबकि एक लाख से अधिक आचार्य-आचार्याएं सेवाएं दे रहे हैं। बताया कि 10 लाख से अधिक पूर्व छात्र पोर्टल से जुड़ चुके हैं। कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के प्रमुख पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...