संभल, जुलाई 17 -- अंतरिक्ष से लौटे भारतीय वैज्ञानिक शुभांशु शुक्ला की सकुशल वापसी पर नगर की तिरंगा मार्केट में गर्व और गौरव से भरा अनोखा आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 'भारत माता की जय, 'शुभांशु शुक्ला जिंदाबाद और 'वंदे मातरम् के नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए व्यापारियों ने उन्हें संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। तिरंगा मार्केट के उपप्रधान दुर्वेश सैनी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों का जो ऐतिहासिक प्रवास किया है, वह न केवल भारत बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए एक प्रेरणा बन गया है। ऐसे वैज्ञानिक विश्व के लिए 'शुभ हैं। प्रधान नोमान ने कहा कि हम सब इस ऐतिहासिक सफलता पर भावुक और गर्वित हैं। आज हर भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा है। इसी गौरव को व्यक्त करने के लिए हमने यह आयोजन किया, जि...