अमरोहा, फरवरी 11 -- अमरोहा, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मंगलवार को एक से 19 साल तक के बच्चों को जिले के सरकारी-निजी स्कूलों व मदरसों में पेट के कीड़े निकालने की एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई गई। 1067245 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष अध्यापकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने करीब साढ़े सात लाख से ज्यादा बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई। डीएम निधि गुप्ता ने राजकीय बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया। साथ ही अभिभावकों से अपने एक से 19 साल तक के बच्चों को पेट के कीड़े निकालने की दवा जिम्मेदारी के साथ खिलवाने की अपील की। कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि बिना हाथ धोए खाना खाने और नंगे पैर घूमने से बच्चों के पेट में कृमि विकसित हो जाते है। इससे बच्चों के शारीरि...