जमशेदपुर, जनवरी 31 -- टाटा मोटर्स ने विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर जमशेदपुर में सामुदायिक जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में टाटा मोटर्स के कर्मचारी स्वयंसेवकों ने पोटका प्रखंड के कालिकापुर गांव में जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों को कुष्ठ रोग की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार और इससे जुड़े सामाजिक कलंक को दूर करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। स्वयंसेवकों ने बताया कि समय पर इलाज से कुष्ठ रोग पूरी तरह ठीक किया जा सकता है और रोगियों के प्रति भेदभाव की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अभियान का उद्देश्य समुदाय में सही जानकारी फैलाकर जागरूकता बढ़ाना और मिथकों को दूर करना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.