फतेहपुर, दिसम्बर 29 -- फतेहपुर। हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत राजू दास ने कहा कि विश्व का सबसे संस्कृति के साथ सर्व धर्म समभाव का सोच रखने वाला हिन्दू खतरे में है। बांग्लादेश हिन्दुओं के लिए सबसे दुर्दांत देश बन चुका है, जहां अल्पसंख्यक हिन्दू असुरक्षित एवं भयभीत हैं। वहां हिन्दू लूट डकैती आगजनी का शिकार हो रहे हैं। माताएं बहनें दुर्दांतों के हवस का शिकार हैं। पिछले कुछ दिन पहले जिस तरह हिन्दू युवक की पीट पीट कर हत्या किए जाने के बाद चौराहे पर जलाया गया, इससे पूरे विश्व का हिन्दू आहत है। दुखद यह है कि बांग्लादेश में सरेआम हिन्दुओं का कत्ल किया जा रहा है लेकिन कोई देश मुंह नहीं खोल रहा है। उन्होंने डीएम के माध्यम से भेजे गए पत्र में राष्ट्रपति से मांग की कि बांग्लादेश के हिन्दुओं के प्रति अत्याचार को विश्व मंच पर उजागर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.