बिजनौर, जनवरी 11 -- महादेव बस्ती बिजनौर में रविवार को हिन्दू सम्मेलन का कार्यक्रम काकरान वाटिका में सन्त गोपाल दास महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शुभारंभ अध्यक्ष गोपाल दास महाराज सह प्रान्त बौद्धिक प्रमुख सुनील कुमार तथा विभाग प्रचारक क्रांति कुमार द्वारा भारत माता व प्रभु राम के चित्र पर पुष्पांजलि कर तथा उनके समक्ष दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष संत गोपाल दास महाराज ने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति अपनी हिंदू संस्कृति है। जिसने हमेशा ही विश्व को सही दिशा देने का कार्य किया है। सम्मेलन स्थल पर प्रवेश गैलरी के दोनों तरफ एक चित्र प्रदर्शनी भी लगी हुई थी। बहुत से लोग भगवा पगड़ी तथा राम नाम का पटका पहन कर सम्मेलन में पहुंचे। हिंदू सम्मेलन में एक साहित्य बिक्री का स्टाल भी लगा हुआ था। जिससे सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने पुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.