आरा, दिसम्बर 3 -- -सकड्डी में महावीर मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोग और आम जन कर सकेंगे दर्शन कोईलवर, एक संवाददाता। बिहार के पूर्वी चंपारण के जानकीनगर में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में स्थापना के लिए तैयार किया गया विश्व का सबसे ऊंचा शिवलिंग इस माह भोजपुर लाया जायेगा। कोईलवर प्रखंड के सकड्डी स्थित महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से संचालित हनुमान मंदिर में विशालकाय शिवलिंग के स्वागत की तैयारी चल रही है। यहां ट्रस्ट के सदस्यों से लेकर आम लोगों की ओर से शिवलिंग का दर्शन व पूजन किया जायेगा। दो लाख दस हजार किलो वजन वाला 33 फुट ऊंचा भव्य शिवलिंग 23 सौ किलोमीटर की यात्रा पूरी कर भोजपुर जिले के सकड्डी में पड़ाव है। यहां से गंगा पुल के रास्ते पूर्वी चंपारण पहुंचेगा। तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्थित पट्टीकाडु गांव में काले ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित शिवलिंग 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.