प्रयागराज, फरवरी 1 -- उत्थान ज्योतिष एवं अध्यात्म संस्थान की ओर से माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर छह में स्थित शिविर में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण व श्री हनुमत महायज्ञ का रविवार को समापन हुआ। संस्थान के निदेशक पं. दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली की अगुवाई में विश्व के कल्याण के लिए हुए यज्ञ में 21 लाख आहुतियां डाली गईं। श्रद्धालुओं को महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर राम दरस त्रिपाठी, सौरभ श्रीवास्तव, दक्षिता त्रिपाठी, राधाकांत ओझा, सुनील सिंह, गोविंद गोयल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...