बुलंदशहर, जनवरी 4 -- राष्ट्र कल्याण के लिए गांव रोरा के प्राचीन शिव मंदिर मे चल रहे रामचरितमानस पाठ का समापन हवन में आहुतिया डालकर किया। गांव रोरा के प्राचीन शिव मंदिर में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के संयोजन में चार दिवसीय रामचरितमानस पाठ का संपूर्ण समापन हुआ। पं. रामदत्त शर्मा ने वैदिक मन्त्रों का उच्चारण करते हुए यजमाम ठा. इंद्रपाल सिंह उनकी धर्मपत्नी राजरानी के अलावा ग्रामीण भक्तों से हवन मे आहुतियां डलवाकर देश की खुशहाली की कामना की। पूजा अर्चना के उपरांत शिव मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे मे प्रदेश मंत्री डॉ चंद्र मोहन सिंह, जिला अध्यक्ष जियाउल, ठा. राकेश भाटी, पूर्व विधायक चौ. गजेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, नगर पालिका डिबाई अध्यक्ष अरुण सिंघल, कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़, प्रदीप रा...