चंदौली, जून 3 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सोमवार को नगर के मैनाताली स्थित श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। कार्यकारी अध्यक्ष श्रीधर उपाध्याय की अध्यक्षता में विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर भगवान परशुराम व चाणक्य के जीवन चरित्र पर लोगों ने चर्चा की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इसी दिन महान अर्थशास्त्री चाणक्य की भी जयंती मनाई जाती है। उन्होंने विश्व कल्याण के लिए काम किया। अर्थशास्त्री चाणक्य ने विश्व के कल्याण के लिए सत्ता सहित विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर समाज को जीने की एक नई दिशा दी। चाणक्य को कौटिल्य के नाम से भी जाना जाता है। जिसने आजीवन वैभवता को त्याग एक छोटी कुटिया में जीवन व्यतीत कर समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया। कालांतर के लिए भी जीवन लक्ष्य को संचालित करने के लि...