सीवान, फरवरी 1 -- जीरादेई, एक संवाददाता, प्रखण्ड क्षेत्र के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भरौली मठ परिसर में चल रहे श्री मारुति नंदन महायज्ञ एवं श्री राम कथा शनिवार को सम्पन्न हो गया। जिले एवं क्षेत्र के सभी वर्ग एवं समुदाय के गणमान्य गणों ने यज्ञ में भाग लिया तथा गुरु एवं आचार्यगणों से मिल प्रसाद व आशीर्वाद प्राप्त किया। यज्ञ अविभावक एवं भरौली मठ के परम् गुरु रामनारायण दास जी महाराज ने कहा कि विश्व कल्याण की कामना ही यज्ञ का मूल उद्देश्य है ।उ न्होंने बताया कि यज्ञ से धार्मिक लाभ के साथ साथ वैज्ञानिक लाभ भी है आचार्य अरविन्द मिश्रा ने बताया कि इस यज्ञ मेँ धार्मिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का उत्तम दृश्य दिखा. उन्होंने यज्ञ में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी व्यक्तियों तथा समिति के सभी सदस्यों एवं क्षे...