प्रयागराज, सितम्बर 13 -- श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी अखाड़े के आराध्य भगवान कपिलमुनि की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। संतों ने सुबह भगवान के मंदिर में पूजन कर फूलों से शृंगार किया और फिर अखाड़े के श्रीमहंत यमुनापुरी के नेतृत्व में विश्व कल्याण और सद्भावना के लिए हवन पूजन किया गया। भगवान कपिलमुनि से प्रार्थना की गई कि भारत की सीमाएं चारों ओर से सुरक्षित रहें। कपिल षष्ठी के रूप में मनाया जाने वाला जयंती समारोह में अखाड़े के प्रयागराज मुख्यालय के साथ ही देशभर की सभी शाखाओं में मनाया गया। पूजन के बाद दोपहर में भगवान के प्रसाद के रूप में भंडारा कराया गया। इसमें महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व आईजी केपी सिंह, पूर्व कुलपति बीएचयू डॉ. गिरिश चंद्र त्रिपाठी, महानिर्वाणी अखाड़े से थानापति शिवानंद पुरी, गोपाल गिरि, रवि गिरि, महंत रघुराज गिरि, बाघ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.