चक्रधरपुर, फरवरी 23 -- आनंदपुर, संवाददाता। विश्व कल्याण आश्रम समीज पार्लिपोस में रविवार को शिविर का शुभारंभ किया गया। मौके पर विश्व कल्याण आश्रम प्रभारी ब्रह्मचारी विश्वानंद महाराज जी के द्वारा शुभारंभ आध्यत्मिक उत्थान मंडल चाईबासा के तत्वावधान में अद्यत्मिक उत्थान मंडल का ध्वजारोहण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के द्वारा स्थापित की गई। विश्व कल्याण आश्रम में उनके सानिध्य में लोग भक्ति की रसधरा में डुबकी लगाएंगे। दस दिवसीय इस शिविर के दौरान श्रद्धालुगण रामचरित मानस कथा, रामायण कथावाचक, नवदुर्गा दस महाविद्या का स्वरूप मंचन से रंगमय होगा। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं को विश्व कल्याण आश्रम में अवस्थित काली कोकिला संगम तट, संगमेश्वर महादेव मंदिर, गुरु कुटिया मंदिर, राज राजेश्वरी मंदिर, प्राच...