मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्वकप विजेता भारतीय दृष्टिहीन महिला क्रिकेट टीम की सदस्य बिहार की अनु कुमारी को शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23,43,750 रुपये का चेक प्रदान किया। अनु को खेल कोटे से यह राशि दी गई है। अनु बिहार दृष्टिहीन क्रिकेट टीम की सदस्य हैं। टीम का गठन मुजफ्फरपुर में ही किया गया था। डॉ. संगीता अग्रवाल ने कहा कि यह पूरे बिहार की जीत है। विश्व कप नवंबर के अंतिम सप्ताह में हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...