नई दिल्ली, फरवरी 8 -- शनिवार (7 फरवरी) को भारत ने अमेरिका को विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में 29 रनों से हराकर टूर्नामेंट की शुरुआत की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने विश्व कप इतिहास में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है। टीम इंडिया अब विश्व कप के इतिहास में 100 मैच जीतने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है। भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया ने यह उपलब्धि हासिल की है। अमेरिका के खिलाफ जीत हासिल करते ही भारतीय टीम ने वनडे और टी-20 विश्व कप को मिलाकर कुल 100 मैच जीत लिए। यह उपलब्धि भारत के लिए खास है, क्योंकि भारत ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा देश है। भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाम को हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया की लंबे समय तक क्रिकेट की फील्ड पर बादशाहत रही है और यही कारण है कि इस टीम ने विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक मैच जीते हैं। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.