नई दिल्ली, फरवरी 14 -- ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 के ग्रुप C में आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। स्कॉटलैंड और इंग्लैंड दोनों के लिए आज का मैच करो या मरो जैसा था, जहां इंग्लैंड की टीम ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराकर सुपर 8 के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, जबकि स्कॉटलैंड के लिए अब सुपर 8 में जाने की संभावनाएं बेहद कम बची हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड की टीम ने 152 रन बनाए और 20 ओवर से पहले ही ऑलआउट हो गई है। स्कॉटलैंड की ओर से कप्तान रिची बेरिंगटन ने सर्वाधिक 49 रन बनाए, जबकि माइकल जोन्स ने 33 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, जबकि जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉ...