नई दिल्ली, फरवरी 5 -- दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आगामी टी-20 विश्व कप को लेकर अपनी बेबाक राय साझा की है। अपने हालिया शो में डिविलियर्स ने भारतीय टीम को टूर्नामेंट जीतने का 'आउटराइट फेवरेट' यानी सबसे प्रबल दावेदार घोषित किया है। उनके अनुसार, भारतीय टीम इस समय जिस लय और संतुलन में है, उसे देखते हुए इसमें कोई संदेह नहीं है कि टीम इंडिया को यह विश्व कप जीतना चाहिए।विपक्षी गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी हैं किशन डिविलियर्स ने भारतीय बल्लेबाजी में इशान किशन को विपक्षी गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ किशन के उस तूफानी प्रदर्शन का विशेष उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने मात्र 42 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। डिविलियर्स का मानना है कि इशान किशन ने अपने 'पावर गेम' पर कड़ी मेहनत की है औ...