नई दिल्ली, फरवरी 3 -- पाकिस्तान को अच्छे से पता है कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का नतीजा क्या हो सकता है। आईसीसी ने उसे पुनर्विचार की नसीहत देते हुए चेतावनी भी दे रखी है इसके बाद भी पीसीबी अपने रुख से अब तक पीछे नहीं हटा है। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट की माने तो पीसीबी इस तैयारी में जुटा है कि आईसीसी की तरफ से संभावित कार्रवाई से कैसे निपटा जाए। उसे 2018 में बीसीसीआई से हुए एक विवाद में अपने लिए उम्मीद नजर आ रही है। वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करने पर पाकिस्तान को आईसीसी की तरफ से निलंबन, प्रतिबंधन, वित्तीय जुर्माने जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। उसे विश्व कप से भी निलंबित किया जा सकता है। इसके अलावा उसे ब्रॉडकास्टर की तरफ से भारी-भरकम हर्जाने के मुकदमे को भी झेलना पड़ सकता है।पहले जब टीमों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.