बुलंदशहर, मई 7 -- बुलंदशहर। आज पूरी दुनिया में विश्व एथलीट दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम खेल मैदान को बराबर बनाना, सभी को साथ लेकर चलना है। बताते चलें कि एथलीट दिवस का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और खेलों के प्रति जागरूक करना होता है। जिले की बात करें तो जनपद में कई एथलीटों ने विश्व में मुकाम हासिल किया है। जनपद ने कई बेहतरीन एथलीट दिए हैं। तीन ओलंपियन जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। ओलंपिक में शूटिंग मे मेराज, बॉक्सिंग में सतीश यादव और कैनोइंग में अरविंद सिंह ने न केवल प्रतिभाग किया बल्कि प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया। इसके अलावा कैनोइंग खेल का जाना पहचाना नाम शांतिस्वरूप जनपद वासी हैं। अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीतने वाले शांतिस्वरूप आज युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनकी भांजी शिवानी उनकी देखरेख में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.