बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। विश्व एडस दिवस परेडएवं रैली का आयोजन शहर के आदर्श बजरंग इंटर कालेज में किया गया। परेड का उदघाटन सीडीओ अजय कुमार पांडेय ने किया। सोमवार को परेड एवं रैली में आदर्श बजरंग इंटर कालेज एनसीसी के छात्रों ने रैली निकाली। रैली को सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएमओ ने एडस के फैलाव एवं बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला क्षयरोग अधिकारी डा.अजय कुमार ने भ्रांतियों से दूर रहने को कहा। जिला एड्स कार्यक्रम प्रबंधक बृजेंद्र कुमार ने टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में बताया। बताया कि जिले में आठ आईसीटीसी केंद्र संचालित हैं। दो एआरटी केंद्र जिला चिकित्सालय व मेडिकल कालेज में हैं। प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडेय ने छात्रों को एड्स से संबंधित जानकारी अपने मित्रों, परिवार, समाज में प्रसारित करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.