जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- अरवल, निज संवाददाता। विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। सदर अस्पताल हो या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किसी सरकारी संस्थान में इस मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन नहीं किया गया। जबकि इस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को इस बीमारी के प्रति सचेत किया जाता रहा है। विशेषज्ञों की माने तो इस बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। जागरूकता ही इस बीमारी का बचाव है। इस संबंध में जिला एड्स कार्यक्रम के वरीय पदाधिकारी डॉ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि विश्व एड्स दिवस पर कार्यक्रम करने के लिए जिले में किसी तरह की राशि नहीं होने के कारण इस दिवस पर कार्यक्रम नहीं हो पाया है। वैसे अपने स्तर से लोगों के बीच में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्ता...