पूर्णिया, दिसम्बर 2 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल के मॉडल पीपीटीसीटी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीपीटीसीटी सेंटर के रमेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है। आम लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैलाने से ही बीमारी को काफी हद तक काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह बीमारी संक्रामक है जो पीड़ित व्यक्ति के संक्रमित खून से दूसरे व्यक्ति को फैल सकता है। यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के साथ खाना खाने, उठने-बैठने, हाथ मिलाने, गले मिलने आदि से नहीं फैलता है। इसलिए आस-पास में कोई इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति है तो उनके साथ छुआछूत नहीं रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल में पीपीटीसीटी केंद्र स्थापित होने के बाद से लगातार इस बीमारी से ग्रसित रोगियो...