देवघर, दिसम्बर 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल देवघर में झारखंड राज्य विधिक सेवा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एड्स रोग के संक्रमण व बचाव पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मौके पर डालसा सचिव संदीप निशित बारा, सिविल सर्जन, एम्स के डॉक्टर, अंजन कुमार दुबे, चीफ एलएडीसी सज्जन कुमार मिश्र,डालसा अधीक्षक संजय कुमार , सेतु सुमन, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...