भागलपुर, दिसम्बर 2 -- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को कहलगांव अनुमंडल अस्पताल परिसर में कार्यशाला सह जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने की। इसमें चिकित्सा कर्मियों, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम स्कूल की छात्राओं सहित स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान एएनएम स्कूल की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संक्रमण के कारण, बचाव, जांच और उपचार से संबंधित वैज्ञानिक जानकारी दी गई। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. गुप्ता ने बताया कि विश्व एड्स दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य एचआईवी-एड्स से जुड़ी भ्रांतियों, कुरीतियों और सामाजिक भेदभाव को दूर करना है, ताकि समाज में सही जानकारी और सकारात्मक सोच को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.