दुमका, दिसम्बर 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सोमवार को पुराना सदर अस्पताल परिसर स्थित एआरटी सेंटर दुमका से दुमका शहर के लोगों को जागरूक करने को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे फूलो झाने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल दुमका के अधीक्षक डॉ अजय कुमार, दुमका एआरटी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनूप एवं राजेश मिश्रा राज्य कार्यकम प्रबंधक सिन्नी रांची द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अधीक्षक द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि एड्स के बचाव सिर्फ जानकारी से ही संभव है एवं लोगों को इसके बारे अधिक से अधिक जागरूक करना चाहिए। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनूप ने कहा गया कि सभी को अनिवार्य रूप से जांच करानी चाहिए एवं पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को तुरंत एआरटी में अपना निबंधन कराकर इलाज शुरू करवा लेना चाहिए। उक्त मौके पर छात्राओं द्वारा लोग...