बुलंदशहर, दिसम्बर 1 -- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सीएचसी शिकारपुर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज छात्रों द्वारा एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों सूरज, श्रुति, सिमरन, सौम्या, सृष्टि, तनु व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अंकिता सिंह, डॉ स्वाति सारस्वत, जूनियर रेजिडेंट डॉ. आजेंद्र मालिक ने एचआईवी के कारण, फैलने के तरीके, शुरुआती लक्षण, रोकथाम के उपाय, सुरक्षित यौन व्यवहार, स्वच्छ सुई के प्रयोग तथा निःशुल्क जांच एवं उपचार की उपलब्धता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एक जागरूकता रैली निकाली गई। इस वर्ष की थीम के अनुरूप छात्रों ने पोस्टर, बैनर और नारों के माध्यम से लोगों को जानकारी ही सुरक्षा है एड्स से बचाव, जांच और जागरूकता जैसे संदेश दिए। रैली के दौरान सीएचसी के प्रभारी डॉ ...