शामली, मार्च 18 -- श्री चंदनलाल नेशनल इंटर कॉलेज कांधला में भारतीय मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा द्वारा विश्व उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के 24 छात्रों ने भाग लिया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से पीयूष चौहान व अबरार ने एक हजार रूपये की नगद धनराशि, द्वितीय स्थान सलोनी ने 750 रुपए नगद धनराशि तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से पारुल शर्मा व अक्षिता सैनी ने 500 नगद धनराशि प्राप्त की। साथ ही उत्साहवर्धन के लिए सभी बच्चों को रजिस्टर व पेन पुरस्कार के रूप में दिए गए। प्रधानाचार्य ने बताया कि इस कार्यक्रम को मनाने का उद्देश्य नए उपभोक्ताओं को उपभोक्ता के रूप में सावधान और जागरूक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.