मेरठ, फरवरी 2 -- हस्तिनापुर। नमामि गंगे एवं वन विभाग कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्व आर्द्रभूमि दिवस पर हस्तिनापुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष कार्यक्रम होंगे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दिनेश खटीक रहेंगे। पहला कार्यक्रम भीकुंड वेटलैंड, हस्तिनापुर में होगा। प्रकृति प्रेमियों, विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए बर्ड वॉचिंग कार्यक्रम रखा है। इसमें प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों की प्रजातियों की जानकारी दी जाएगी और आर्द्रभूमियों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। दूसरा कार्यक्रम मखदूमपुर गंगा घाट पर होगा जहां कछुआ शावकों का गंगा में छोड़ा जाएगा। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण, आर्द्रभूमि और गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...