बोकारो, फरवरी 4 -- दामोदा। स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय दुग्धा में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर व्याख्यान आयोजित किया गया। पोस्टर पेंटिंग के माध्यम से जल संरक्षण और आर्द्रभूमियों के महत्व को प्रदर्शित किया गया। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत जन जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कॉलेज के सचिव शंकर प्रसाद स्वर्णकार ने कहा कि पर्यावरण दूषित होने से उसका प्रभाव जल स्रोतों पर भी पड़ता है। वर्तमान समय में नदियां सिमटती जा रही है। वर्षा का जल का संचय नहीं हो पा रहा। भू गर्भीय जल स्रोतों का हम मानव दोहन कर रहे हैं। प्राचार्य डॉ चन्द्र सिंह भाटी, प्रशासनिक पदाधिकारी पूनम प्रसाद व सहायक प्राध्यापक जयश्री साह ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हेतु सभी को अपने अपने जीवन में पांच पौधे अवश्य लगाना चाहिए ताक...