हल्द्वानी, दिसम्बर 18 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर हल्द्वानी कोतवाली परिसर में गुरुवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता और सभी वर्गों के अधिकारों के सम्मान की शपथ ली। समाज कल्याण विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों के संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देना और समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे व विश्वास को मजबूत करना रहा। मोहम्मद अकरम, सरदार गुरमीत सिंह, हाजी रईस अहमद, हरपाल सिंह, शकील अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा जहीर अंसारी, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट एवं पूजा भट्ट, जिला मुख्यालय प्रतिनिधि नितिन कुमार टम्टा, पुलिस विभाग से उप-निरीक्षक अनिल कुमार, कुसुम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...