गुमला, अक्टूबर 29 -- घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड के नवडीहा स्थित संतयुद पारिस का 56वां वार्षिक उत्सव मंगलवार को बड़े ही श्रद्धा,भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। गुमला ख्रीस्तीय धर्म प्रांत के बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने मुख्य अनुष्ठान का संचालन किया। उनके साथ बनारी भिखारिएट के फादर जस्टिन कुजूर और नवडीहा पल्ली पुरोहित फादर एडवर्ड टोप्पो ने संयुक्त रूप से पूजा और प्रार्थना विधान संपन्न कराया। अपने संबोधन में बिशप लिनुस पिंगल एक्का ने कहा कि विश्वास ही मनुष्य का सबसे बड़ा बल है। जब हम संत जूडस की शिक्षाओं का पालन करते हैं,तब प्रभु हर कठिन परिस्थिति में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर से प्रेम और अपने पड़ोसी की सेवा करना ही सच्चे धर्म का सार है। पूरे आयोजन में धर्मविश्वासियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने भजन, आराधना औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.